स्वयं सहायता समूह सखी क्या है? स्वयं सहायता समूह में मिलने वाली लाभ, वेतन, लोन

स्वयं सहायता समूह सखी क्या है? स्वयं सहायता समूह में मिलने वाली लाभ, वेतन, लोन


महिलाओं की समूहों के जरिए जीविका का संचालित किया जाता है, आइये जानते हैं की स्वयं सहायता समूह क्या है? तथा इसमें मिलने वाली लाभों की जानकारी प्राप्त कर इसे और बेहतर तरीके से समझने की प्रयास करेंगे.

भारत सरकार की तरफ से चलाई जा रही महिलाओं के लिए योजना में से एक बहुउपयोगी योजना में से एक है स्वयं सहायता समूह जिसे जीविका भी कहा जाता है। जो ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को पैसों को संचित और इसे सही से उपयोग करने के साथ इसमें आर्थिक सहायता भी प्रदान किया जाता है। आइये इसे विशेष रूप से जानते हैं की स्वयं सहायता समूह किसे कहते हैं? जीविका क्या है? swaym Sahayta Samuh kya hai?


{tocify} $title={Table of Contents}

स्वयं सहायता समूह सखी क्या है?

ग्रामीण क्षेत्र की 10 से 12 महिलाओं के जरीय एक स्वयं सहायता समूह की गठन किए जाते हैं, जिसे दुसरे भाषा में जीविका भी कहा जाता है। जिसमें एक अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और तीन से चार महिलाओं को सचिव के रूप में चुने जाते हैं। स्वयं सहायता समूह के हर एक सदस्य को ही समूह सखी कहा जाता है, जिन्हें उनमे दिए जानेवाले योजनाओं की लाभ तथा जानकारी प्राप्त करने की पूरी आजादी होती है वह कभी भी सामूहिक बैठक के दौरान अपनी समस्याओं के हल पाने के सवाल जबाव हर एक सखी से कर सकती है चाहे वह आर्थिक हो किसी एनी प्रकार की सहायता पाने के लिए अग्रसर हों।

स्वयं सहायता समूह का गठन राष्ट्रीय आजीविका मिशन भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए एवं महिलाओं में बचत की आदत को विकसित करने तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए किया जाता है। जिसके मदद से पिछड़े हुए महिलाओं और उनके बच्चे को आगे आने की मौका प्रदान किया  जाता है।

समूह सखी कैसे बने?

अगर आप समूह सखी की हिस्सा या सदस्य बनना चाहतें हैं तो अपने गाँव या ब्लॉक इसके अलावा पंचायत स्तर पर चल रहे स्वयं सहायता समूह से मिलकर आप अपना सदस्यता लें सकते हैं इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत पड़ते हैं, जो की निम्न रूप से दर्शाया गया है।

  • आधार कार्ड
  • फोटो
  • पासबुक
  • पैन कार्ड
इसकी सदस्यता प्राप्त करने के लिए निम्न दस्तावेज लेकर स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष से मिलकर ये सारे दस्तावेज जमा करने होंगे उसके बाद आपको उस समूह की सदस्यता मिल जाती है, ( अध्यक्ष क्या होती है? इसके बारे में भी आगे बताया गया है ) इसके बाद आप भी नियत समय या दिन जो समूह के तरफ से चुने होते हैं उस दिन को उपस्थित होकर आप भी अपनी कार्य या लाभ प्राप्त कर सकते हैं।  


समूह सखी को क्या-क्या लाभ मिलते हैं?

समूह सखी को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत कई तरह के लाभ दिए जातें हैं जिनमे उन्हें जरूरत के समय या आपातकालीन स्थिति में उन्हें आर्थिक रूप से सहायता किये जातें हैं जिनमें उन्हें बैंकों से कम ब्याज दर पर लोन मुहैया कराया जाता है जिसे किस्तों या एक बार अपने स्थिति के अनुसार जमा करने की छुट प्रदान किया जाता है। इसके अलावा इन्हें राहत सामग्री के साथ राशन पानी भी मुहैया कराया जाता है जिसका मूल राशि स्थिति को सुधर होंने के उपरांत देने की नियम होते हैं।

अब जानते हैं 

स्वयं सहायता समूह के मुख्य सदस्य और उनके कार्य क्या होते हैं?


1. समूह सखी

स्वयं सहायता समूह के सदस्य को ही समूह सखी कहा जाता है, और इन्हें अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के सुझाए गए निर्देशों को पालन करना होता है। जो उनके लाभ और उनकी विकास से जुड़े योजनाओं के बारे में जानकारी देते हैं।


2. अध्यक्ष: स्वयं सहायता समूह में अध्यक्ष का कार्य

स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष की मुख्य कार्य यह होता है की अपने समूह की नियमित रूप से बैठक का संचालित करना और नए योजनाओं और लाभ की जानकारी समूह सखी को देना और उनके विकाश की नियमित रूप से आकलन करना मुख्य कार्य होता है।


3. कोषाध्यक्ष : स्वयं सहायता समूह में कोषाध्यक्ष का कार्य एवं योग्यदान

किसी भी स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष को मुख्य अंग माना जाता है जिसके पास स्वयं सहायता समूह की योजनाओं के जरिए आवंटन किए गए राशि व खर्च की लेखा जोखा उपलब्ध होते हैं और वे बराबर अपने स्वयं सहायता समूह की समूह सखीओं के योजनाओं के रूप में मिलने वाले आर्थिक सहायता को प्रदान करना इनका मुख्य कार्य होता है।


4. स्वयं सहायता समूह सचिव का क्या कार्य होता है?

जैसा की आपने बाकी सदस्यों के कार्य और योगदान के बारे में जाना ठीक वैसे ही जानते हैं स्वयं सहायता समूह की सचिव क्या काम करते हैं? तथा इनका क्या योगदान होता है? स्वयं सहायता समूह सचिव का मुख्य रूप से कार्य होता है अपने आस- पास के समूह सखी के परेशानी के हल करने की प्रयास करना, उन्हें किस प्रकार से मदद की जरूरत हो उसी प्रकार से उनके मदद प्रदान की जाए, इसके अलावा अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष  के कार्यों की जायजा लेना और उनके कामों में मदद करना आदि इनका काम होता है।


स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की वेतन कितना होता है?

वैसे तो सभी सदस्यों को सरकार से किसी भी प्रकार की वेतन की सुबिधा प्रदान नहीं किया जाता है लेकिन कुछ प्रमुख सदस्य जैसे की अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को इनके जीविका चलाने के लिए इन्हें वेतन के रूप में 7000- 9000 रुपए मासिक वेतन प्रदान किया जाता है।


बहुत ही सरल व् आसान भाषा में स्वयं सहायता समूह (जीविका) की जानकारी दिया गया है, इसके साथ और भी जरूरी टॉपिक को आगे अपडेट की जाएगी कृपया इसे पढ़ते रहें।


उम्मीद है सखियों से की यह जानकारी आपको काफी पसंद आया होगा जिसमें जाना की स्वयं सहायता समूह क्या होता है? समूह सखी किसे कहते हैं? इसके अलावा और भी कई जानकारी प्राप्त की इस अपने दोस्तों में शेयर जरुर करें और यह आपको कैसा लगा हमें कमेन्ट के माध्यम से जरूर बताएं।





एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने